पांडेयबारा में कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

भास्कर न्यूज । चौपारण प्रखंड पांडेयबारा पंचायत के ग्राम मायापुर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी जितेंद्र यादव उर्फ (जीतू) ने करते हुए कहा कि यज्ञ सह गृह प्रवेश के अवसर पर रविवार को जल यात्रा निकाली गई। जिसे पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने पुजारी जीतू यादव एवं सुनीता देवी के माथे पर कलश देकर रवाना किया। सुनीता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने कलश लेकर मायापुर से चपरी नदी पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। जय श्री राम के नारों से पूरा पांडेयबारा भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भ्रमण करते हुए लगभग चार किलोमीटर चल चपरी नदी पर वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए पानी शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में गहरी श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखा गया। बरही के पूर्व विधायक अकेला ने कहा कि जल यात्रा के आयोजन से क्षेत्र में शांति और सुख-समृद्धि आती है। मौके पर बरही के पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, रामफल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर साव, गौरी साव, गौरव पांडेय, दयानिधि पांडेय, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, डॉ बीके यादव, अमलेश यादव, गुलबहार अंसारी, अशोक प्रजापति, श्रवण यादव, अजय यादव, संजय यादव सहित कई लोग शामिल थे। हजारीबाग | नगवां हनुमान चौक की सेवा में लगातार तीन वर्षों से अम्बिका भवानी मैनपावर सिक्योरिटी कंपनी जुटी है । इसी के तहत रविवार को हनुमान चौक पर स्थित भगवा ध्वज को ठीक करते हुए जहां समाजसेवी आकाश जायसवाल दिखे। ध्वज की मरम्मत के दौरान स्थानीय लोगों में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। बताया गया की नगवां हनुमान चौक, जो श्रद्धा और जनभावनाओं का प्रमुख केंद्र है, उसकी साफ़-सफाई, ध्वज व्यवस्था और संपूर्ण देखरेख का कार्य पिछले तीन वर्षों से अम्बिका भवानी मैनपावर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निःस्वार्थ रूप से किया जा रहा है। कंपनी के द्वारा हर दिन क्षेत्र की नियमित सफाई, ध्वज की स्थिति की जांच, लाइटों की व्यवस्था तथा आसपास के वातावरण को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाए रखने का जिम्मा निभाया जा रहा है। कंपनी के संस्थापक सचिन खण्डेलवाल का कहना है कि हनुमान जी की सेवा ही हमारा धर्म है। यह चौक हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सबका उत्तरदायित्व है।जबकि आकाश जायसवाल ने कहा कि भगवा ध्वज सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और वीरता का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *