लुधियाना में नशा तस्करी का भंडाफोड़:297 कैप्सूल और 48 नशीली गोलियां बरामद, तीन दोस्त गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश

लुधियाना जिले देहात के थाना दाखा पुलिस ने नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 297 नशीले कैप्सूल और 48 गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। सुनसान जगह पर बैठे मिले जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में लखबीर सिंह उर्फ लक्खी गांव ढट दाखा का रहने वाला है। हरविंदर सिंह उर्फ जोगा गांव हम्मू दाखा से है। तीसरा आरोपी बलविंदर सिंह गांव ईस्सेवाल का रहने वाला है। तीनों आपस में दोस्त हैं। थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह के अनुसार गश्त के दौरान तीनों आरोपी एक सुनसान जगह पर संदिग्ध हालत में बैठे मिले। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। पुलिस ने कोर्ट में किए पेश इस दौरान उनके पास से नशीला सामान बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी नशीला सामान कहां से लाते थे। इससे पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *