सरगुजा SP राजेश अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 08 पुलिस अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसमें 03 टीआई, 03 एसआई और 02 दो एएसआई प्रभावित हुए हैं। एसपी ने दरिमा, लुंड्रा, लखनपुर एवं मैनपाट के थाना प्रभारियों को बदला है। सरगुजा एसपी बनाए जाने के बाद राजेश अग्रवाल ने यह पहला ट्रांसफर ऑर्डर निकाला है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत लुंड्रा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने सभी को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया है। देखें पदस्थापना आदेश…


