धमतरी में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत:दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई,एक को अज्ञात वाहन ने कुचला,एक की करंट से जान गई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मगरलोड में हुई, जहां पल्सर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक डेढ़ सौ मीटर दूर जा गिरी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक कूलर में पानी भर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इन हादसों की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना मगरलोड नगर पंचायत की है। ग्राम भरदा निवासी टेमन साहू (20) पिता ओमप्रकाश और साहिल साहू उर्फ़ दीपांशु पिता राजेंद्र कुमार दोनों बाइक से जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 5 बजे मगरलोड में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से बाइक की टक्कर में दो की मौत टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों दोस्त वहीं गिर गए और बाइक डेढ़ सौ मीटर दूर जा गिरी। इस हादसे में साहिल उर्फ दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। टेमन साहू को गंभीर अवस्था में धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रायपुर ले जाते समय अभनपुर के पास रास्ते में तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। घायल टेमन को वापस धमतरी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत दूसरी घटना, भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरौटा की है। ग्राम कुर्रा निवासी वीरेंद्र यादव (19) अपने साथी सोम प्रकाश (19) के साथ लोहारपथरा से वापस लौट रहा था। तभी चरोटा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर वीरेंद्र यादव की मौत हो गई। सोमप्रकाश का इलाज जारी है। करंट की चपेट में आने से युवक की जान गई तीसरी घटना ग्राम सिंगदेही भखारा की है। डामेंद्र साहू (22) रविवार रात 8:15 बजे कूलर में पानी डालते वक्त करंट की चपेट में आ गया। निजी वाहन से धमतरी के निजी अस्पताल लाया गया। रात 9:50 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *