सूरजपुर जिला पंचायत के सभागार में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिला एनआरएलएम टीम ने इस कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम में माइक्रोसेव कंसल्टिंग लिमिटेड के राज्य वित्तीय समावेशन समन्वयक खगेन्द्र कुमार मुख्य वक्ता रहे। साइबर सेल से विनोद सारथी ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने फर्जी ओटीपी, संदिग्ध लिंक, मोबाइल एप्लिकेशन और कॉलिंग फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। साइबर सुरक्षा के बारे में दी जानकारी खगेन्द्र कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक अनिवार्य जीवन-कौशल है। उन्होंने पासवर्ड न शेयर करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। साथ ही बैंक प्रतिनिधि बनकर आने वाले व्यक्तियों से सावधान रहने को कहा। कार्यशाला में एनआरएलएम के पीआरपी और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डाक सेवक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी सीख का प्रस्तुतीकरण भी किया। पीआरपी अब यह प्रशिक्षण जनपद पंचायत स्तर पर देंगे।


