पलामू में एक दुखद घटना सामने आई है। टीवीएस रोड स्थित एक घर में 19 वर्षीय छात्रा ने बाथरूम में खुद को बंदकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय रोशन कुमार शर्मा की पुत्री लक्ष्मी के रूप में हुई है। बाथरूम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाथरूम अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां लक्ष्मी का शव मिला। घटना के दिन सुबह लक्ष्मी मंदिर भी गई थी लक्ष्मी के पिता का देहांत हो चुका है। परिवार की देखभाल उसके चाचा वीरेंद्र कुमार शर्मा करते हैं। वीरेंद्र के अनुसार, घटना के दिन सुबह लक्ष्मी मंदिर भी गई थी। वह स्नातक की परीक्षा दे रही थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। घटना से परिजन शोक में डूबे हैं।


