छह करोड़ की लागत से बनेगी सड़क पूर्व मुख्यमंत्री का आश्वासन हुआ पूरा

भास्कर न्यूज |केरेडारी बहु प्रतीक्षित केरेडारी के कंडाबेर माता स्थान जर्जर रोड के सुदृढ़ीकरण कार्य का सोमवार को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने शिलान्यास िकया। यह सड़क पतरा खुर्द से कंडाबेर माता स्थान तक बनेगी। इसे ग्रामीण कार्य विभाग हज़ारीबाग बनाएगा। हालांकि इस सड़क को गर्रीकला तीन फेडवा आम से कंडाबेर माता स्थान तक बननी चाहिए थी। इसी में दो छोटी सड़क बड़कागांव से लिया गया है। इस जर्जर सड़क को लेकर भास्कर ने भी प्रमुखता से उठाया था। गत माह चार अप्रैल को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इस मां अष्टभुजी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं व मंदिर के पुजारियों ने उनके समक्ष इस जर्जर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग रखी थी। इस दौरान दास ने तुरंत हज़ारीबाग डीसी से बात कर एक माह के अंदर इसे सुदृढ़ीकरण करने को कहा था और उनके आश्वासन के अनुसार सोमवार को इस सड़क का शिलान्यास किया गया। इसकी प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 93 लाख रुपया है। शिलान्यास के दौरान मुखिया जीतनी देवी, मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, प्रखंड महामंत्री नरेश कुमार,शेरू सिंह, कंचन यादव, मनोहर साव, तापेश्वर साव,सीताराम साव, लखन पासवान, जागेश्वर कुमार, सीताराम राणा, लोकन राणा, कैलाश मिश्र, चंद्रदेव साव,लीलाधन साव,होरिल साव,भीम सोनी, नकुल साव आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *