गिरिडीह|शहर के नगर भवन में चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन 6 मई को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के नगर विकास सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुिदव्य कुमार सोनू भाग लेंगे। यह जानकारी प्रशासी पदाधिकारी अनूप कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह नगर भवन में 10 बजे शुरु हो जाएगी, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा 339 चौकीदारों को नियुक्ति पत्र वितरण की जाएगी। समारोह में डीसी, एसपी, एसडीओ उपस्थित रहेंगे।


