नशे में पुलिस जवान ने उपायुक्त और एसपी के चैंबर के बाहर किया हंगामा , निलंबित, जांच शुरू

भास्कर न्यूज|गिरिडीह पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिले का एक पुलिस जवान रंजीत यादव शराब के नशे में हंगामा करन लगा। जवान काला रंग का गमछा हाथ में लेकर लहराते हुए बार-बार मीडिया कर्मियों से िचल्ला कर कह रहा था कि हमारा फोटो खींचो। इसके साथ ही कभी एसपी कार्यालय तो कभी डीसी कार्यालय की दौड़ लगा रहा था। इसके बाद समाहरणालय के बाहर चल रहे भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा करने लगा। किसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे समाहरणालय परिसर भेज दिया। इसके बाद िफर जवान डीसी-एसपी चैंबर के समक्ष पहुंचकर हंगामा करने लगा। इस बात की सूचना डीसी कार्यालय में सुरक्षा में तैनात जवानों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर रहे जवान को डीसी कार्यालय से नीचे जाने के लिए कहने लगा। फिर जवानों के सहयोग से थाना प्रभारी श्याम महतो ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे डीसी कार्यालय से नीचे उतारा और पुलिस लाइन भेजा । पुलिस जवान रंजीत यादव की ये हरकत पूरे समाहरणालय परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। इधर, पुलिस जवान रंजीत की हरकतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *