बठिंडा में समलैंगिक रिलेशनशिप से परेशान युवती ने निगला जहर:अस्पताल में इलाज जारी, शरीर पर इंजेक्शन के निशान, पार्टनर बना रही थी दूरी

बठिंडा में एक युवती ने स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर हालत में पड़ी युवती को एंबुलेंस से बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना गोनियाना रोड स्थित सीविया गांव की है। चुघे कला की रहने वाली 21 वर्षीय कुलविंदर कौर ने बताया कि वह सीविया की एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले 5-7 दिनों से उसकी पार्टनर उससे दूरी बना रही थी। इससे नाराज होकर उसने स्प्रे पी लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखा कि युवती के शरीर पर इंजेक्शन के निशान थे। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और नाक में नली डालकर पेट की सफाई की। डॉक्टरों की मेहनत से युवती की जान बच गई। सहारा टीम ने युवती के परिवार को सूचित किया, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना थर्मल प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *