जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटेगा मारवाड़ी सम्मेलन

रांची | हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में रविवार को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें रांची जिला द्वारा किए गए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत चर्चा व भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी सम्मेलन इस वर्ष सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच करीब 1000 कंबल का वितरण करेगा। लगभग 3 वर्षों से चलाए जा रहे दो अन्नपूर्णा सेवाओं समीक्षा की गई। वहीं, जगह मिलने पर एक और अन्नपूर्णा सेवा शुरू करने की सहमति बनी। जिला सम्मेलन द्वारा पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य कई जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को मारवाड़ी सम्मेलन का सदस्य बनाया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार जैन व धन्यवाद ज्ञापन मनोज चौधरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *