भारतीय सेना ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई। यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई। इसके बाद कोडरमा के जे जे कॉलेज में इस कार्रवाई का जश्न मनाया गया। कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने एक-दूसरे को लड्डू और रसगुल्ले खिलाए। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगाए। निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले का जवाब जरूरी था कॉलेज के कर्मी रितेश माधव ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले का जवाब जरूरी था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पूर्ण रूप से बदला लिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में जोश और उत्साह का माहौल है। कोडरमा के कॉलेज परिसर में भी यही नजारा देखने को मिला।


