अमृतसर| एसजीपीसी अंतरिम कमेटी की तरफ से सोमवार को होने वाली आपात बैठक को रद्द कर दिया गया है। कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि यह फैसला प्रधान एडवोकेट हरजिंदर िसंह धामी की व्यस्तताओं के कारण लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बैठक में एक महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होनी थी। गौर हो कि तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगे आरोपों के बाद कमेटी ने जांच के लिए 3 मेंबरी सब कमेटी का गठन किया था और जत्थेदार की सेवाएं 15 दिन के लिए रद्द कर दी गई थीं। इसके साथ ही सोमवार के लिए आपात बैठक बुलाई गई थी।


