ज्योति निकेतन एजुकेशन वर्ल्ड में मॉकड्रिल

कोडरमा| गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को युद्ध के दौरान आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में एनसीसी 45 बटालियन के कैडेटों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित गई। इसमें युद्ध जैसी स्थिति में हवाई हमले से नागरिकों को सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग दी गई। एनसीसी के सूबेदार चंद्रहाफ, आर के हेंब्रम, मनोज उरांव, सुनील खलको और विकास कुमार ने ड्रिल का नेतृत्व किया। मॉक ड्रिल में छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों को बताया गया कि हमले के समय खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान हवाई हमले की स्थिति में जमीन पर लेटने सहित भवनों मंे आग लगने की स्थिति से खुद व दूसरों के बचाव की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *