ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के 3 दिन बाद बिजली बहाल

जामताड़ा | जामताड़ा प्रखंड के चंद्रदीपा पंचायत के पहाड़िया टोला में 3 मई की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर चुरा लिया। चोरी के बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई। गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ गई। रोजमर्रा के काम भी ठप हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा को बताया। मुखिया ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के कनीय अभियंता रफीक आलम ने मामले को गंभीरता से लिया। तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया। मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव फिर से रोशन हो गया। ग्रामीणों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कनीय अभियंता रफीक आलम और मुखिया का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *