ऑनलाइन बाल संसद गोष्ठी में बच्चों ने अपनी उपलब्धि और बेस्ट प्रैक्टिस को किया साझा

भास्कर न्यूज |जामताड़ा जिले के उत्कृष्ट और आदर्श विद्यालयों में चल रहे हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ऑनलाइन बाल संसद गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और बाल संसद के विद्यार्थी शामिल हुए। गोष्ठी का उद्देश्य था कि विभिन्न विद्यालयों की बाल संसद टीम अपने अनुभव, उपलब्धियां और बेस्ट प्रैक्टिस साझा करें। इससे एक साझा लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार हो सके, जिससे मिली सीख को अपने-अपने विद्यालयों में लागू किया जा सके। गोष्ठी में पैनल डिस्कशन भी हुआ। इसमें एडीपीओ मनोज कुमार, शिक्षक अभिमाइल टुडू, नोडल शिक्षिका कविता कुमारी, फैसिलिटेटर पूजा गुप्ता और छात्रा जानवी कुमारी ने भाग लिया। इन्होंने बाल संसद से जुड़ी विद्यालय स्तरीय चुनौतियों और अनुभवों पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। रिया सरखेल, रोशन आरा, महक शर्मा, सुलेखा मुर्मू और प्रिया सोरेन ने अपनी सीख साझा की। मंच से सभी विद्यालयों की बाल संसद टीम को उनके कार्य के लिए सराहा गया। प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में शाहिद अहमद, विमल कुमार, ट्विंकल सिन्हा, सुषमा कुमारी, पूनम बोदरा और अंजू कुमारी ने अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *