पंजाब में 53 साल में पहली बार मई ठंडी…12 तक आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब में मौसम 53 वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार पहली बार लगातार बड़े बदलाव में नजर आया है। ऐसा पहली बार ही मौसम बना है कि लगातार 1 मई से लेकर 5 मई तक बादल छाने के अलावा बारिश भी देखने को मिल रही है। आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ सुरिंदरपाल ने बताया अभी मौसम में बदलाव 12 मई तक रहेगा। बुधवार को भी मौसम बदला। लुधियाना में झमाझम बारिश देखने को मिली और मौसम काफी ठंडा हुआ, जबकि अन्य जिलों में आंधी के अलावा बूंदाबांदी देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी दिनो में हल्की बारिशें और धूल भरी हवाएं हर दिन चलने का अनुमान है, गति 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का का अनुमान है। इसके बाद लगातार तीन डब्ल्यूडी बने हैैं। अरब सागर, वेस्ट बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आने से मई में मौसम बदल रहा है। इस बार मई मिड तक तो भीषण गर्मी से बड़ी राहत रहेगी। पिछले साल 7 मई तक दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री पार हो गया था और हीटवेव ने दस्तक दे दी थी, लेकिन इस बार बुधवार को सूबे में औसतन पारा 40 गिरकर 32 से 370के बीच रिकॉर्ड हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *