अभिनेता अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी

टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता अभिनव शुक्ला को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी गई है। धमकी देने वाला उन्हें गालियां देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। इस संबंध में अभिनेता ने 26 अप्रैल को लुधियाना पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत को कार्रवाई के लिए थाना सराभा नगर को सौंपा गया। पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी अंकुश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धमकी देने वाला युवक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (ankushgupta8873) से यह हरकत कर रहा था। थाना सराभा नगर की एसएचओ मधुबाला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट को ट्रेसिंग पर लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। अभिनेता अभिनव शुक्ला ने बताया कि इस समय वे शिमला में रह रहे हैं, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पहले भी कुछ मौकों पर धमकियों की शिकायत की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *