मृतक महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर बिजली मीटर का लोड बढ़ाया, पर्चा

लुधियाना| फोकल पॉइंट की एक फैक्ट्री में बिजली के मीटर का पावर लोड बढ़ाने के लिए मृत महिला के फर्जी दस्तखत करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शिविका जैन निवासी अगर-नगर ने पुलिस को बताया कि उनकी फोकल पॉइंट इलाके में ‘गोल्ड स्टार इंडस्ट्री’ नाम की एक फैक्ट्री है, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले किराये पर दिया था। हाल ही में उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी मृत मां के फर्जी दस्तखत कर पावरकॉम में आवेदन देकर बिजली के मीटर की पावर लोड बढ़वाई है। शिविका का कहना है कि जब उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो उन्होंने थाना फोकल पॉइंट में शिकायत दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *