भास्कर न्यूज| लुधियाना| सिटी में लगातार एक सप्ताह से मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे बदलाव के चलते भीषण गर्मी से भी बड़ी राहत देखने को मिल रही है। बुधवार को शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को आया पहले तेज आंधी चली और झमाझम बारिश भी हुई। इसके चलते रात के समय मौसम ठंडा हो गया था। दिन के समय धूप निकली लेकिन बादल छाए रहने से तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा। कभी आंधी तो कभी हल्की बारिश भी देखने को मिलती रहेगी जबकि भीषण गर्मी से भी राहत की उम्मीद है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत : बुधवार शाम को आंधी के साथ बारिश होने से मौसम में बदलाव तीन दिनों का तापमान 9 मई 37 25 आंशिक बादल 10 मई 38 26 आंशिक बादल 11 मई 39 27 आंशिक बादल


