निगम हाउस की बैठक 9 मई को, एजेंडा जारी न करने पर नोकझोंक

नगर निगम की हाउस की बैठक 9 मई का गुरुनानक भवन में होगी। 72 घंटे पहले एजेंडा जारी नहीं करने को लेकर विपक्षी नेताओं ने विरोध किया है। इस दौरान एजेंडा को लेकर मेयर इंद्रजीत कौर व निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के साथ कांग्रेस के नेताओं की नोकझोंक हो गई। बुधवार को विपक्ष नेता शामसुंदर मल्होत्रा, रमनजीत लाली, पार्षद गौरव भट्‌टी, अरुण शर्मा, सोनू डेको आदि ने जोन ए में मेयर इंद्रजीत कौर से मुलाकात कर एजेंडा नहीं मिलने पर रोष जताया। कहा कि 1054 मतों के बारे में बताएं ताकि पार्षद इस पर हाउस में विचार रख सकें। शामसुंदर ने कहा कि हर बार एजेंडा दिया जाता था जिस पर मेयर ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं होता था। शामसुंदर के अनुसार मेयर ने कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को बुलाकर इस बारे में पूछा जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि एजेंडा देना जरूरी नहीं है। एफएंडसीसी फुल पावर में है जिस पर विपक्ष पार्षदों ने इसे नकारते हुए कहा कि कमेटी में छह में से 4 ही मेंबर हैं। इसे लेकर वहां गहमागहमी हो गई। नोकझोंक के बाद मेयर ने कहा कि एजेंडा जारी किया जाएगा जिसके बाद मामला शांत हुआ। शामसुंदर ने कहा कि मेयर व अफसरों ने मनमानी की तो वह कोर्ट जाएंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे। ये प्रस्ताव आएंगे {करतार सिंह सराभा मेन मार्केट की पार्किंग हटाने के संबंध में {ई-ऑफिस के लिए 3.66 करोड़ का प्रस्ताव {मृत परिवारों के 28 सदस्यों को नियुक्ति पत्र देने {सीवरमैन, सफाई सेविका, सेवादार, क्लर्क, बेलदार के लिए 26 पदों को मंजूरी देना {वेरका बूथ लगाने के लिए 38 जगह लीज पर जमीन अलॉट करना {ओएंडएम सेल में 4 सीवर सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन {क्लर्क और फायरमैन का ट्रांसफर करने के संबंधित {कमिश्नर कार्यालय का सेवादार रोहित कुमार का ट्रांसफर करने संबंधित {पिता की मौत पर नाबालिग बेटे के लिए नौकरी सुरक्षित रखने {फायर मैन के लिए चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने {मेडिकल बिल के लिए इंचार्ज को वित्तीय पावर दें। गुरुनानक भवन में होगी बैठक नगर निगम के पास जोन ए में सभागार है लेकिन इस बार निगम हाउस की बैठक गुरुनानक भवन में की जा रही है। इसे लेकर विरोध भी हो रहा है। क्योंकि गुरुनानक भवन का किराया भी निगम को अदा करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में विपक्षी पार्षद डेवलपमेंट के काम, स्ट्रीट लाइट नहीं मिलने का मुद्दा उठाएंगे जिसे लेकर हंगामा होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में मंच व पार्षदों के बीच दूरी रहेगी जबकि निगम के सभागार में जगह कम होने के कारण दिक्कतें पेश आती हैं। 135 पदों पर बेलदार व सीवरमैन को पक्का करने की मांग: नगर निगम कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रधान अश्विनी सहोता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मेयर व कमिश्नर से मुलाकात की। इस दौरान करीब 135 पदों पर बेलदार और सीवरमैनों को पक्का करने की मांग उठाई गई। अश्विनी सहोता ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी पक्का नहीं हो पाए थे जिसे लेकर मेयर व अधिकारियों से बातचीत हुई है। कहा कि कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *