नासमझी में लोगों ने दुकानों और मंडियों में मचाई अफरा-तफरी

जालंधर| जैसे ही ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल की सूचना फैली,तभी 120 फुट रोड स्थित सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को डर सताने लगा कि कहीं कर्फ्यू न लग जाए या सब्जियां खत्म न हो जाएं। इसी डर के चलते बड़ी संख्या में लोग सब्जी मंडी की ओर उमड़ पड़े। हजारों की भीड़ अचानक मंडी में जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई दुकानदारों ने हालात का फायदा उठाते हुए सब्जियों के दाम बढ़ा दिए। टमाटर, आलू, प्याज जैसी आम सब्जियों के दाम कुछ ही मिनटों में दोगुने तक पहुंच गए। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया, “हमें लगा कि अब कुछ दिनों तक सब्जियां नहीं मिलेंगी, इसलिए जितना हो सके खरीद लिया। मगर रेट बहुत ज्यादा हो गए थे।” वाकई में अभी न तो पैनिक होने की जरूरत है न ही जमाखोरी की। 120 फुटी रोड स्थित सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। डीमार्ट में भी लोग सामान खरीदने में जुटे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *