सेना की जानकारी व तस्वीरें पाकिस्तान को भेजने वाले दो जासूस अमृतसर से गिरफ्तार

अमृतसर | पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में देहाती पुलिस ने रविवार को 2 जासूसों को पकड़ा है। दोनों के पास से 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद दोनों सक्रिय हुए थे। अजनाला थाना क्षेत्र के गांव बल्लड़वाल के रहने वाले फलक शेर मसीह व सूरज मसीह हेरोइन तस्कर हरप्रीत सिंह हैप्पी के साथ काम करते थे। हैप्पी आधा किलो हेरोइन बरामदगी मामले में जेल में बंद है। दोनों उसके इशारे पर पहले सीमा से हेरोइन उठाकर उसे सप्लाई करने का भी काम करते थे। हफ्ते पहले ही दोनों जासूसी करने लगे थे। भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट 6 महीने में जासूसी में 5वीं गिरफ्तारी {1 मई 2025 को जैसलमेर में पठान खान को गिरफ्तार किया। उससे भारतीय सिम मिले थे। {28 अप्रैल में बिहार के सुनील कुमार को बठिंडा छावनी से गिरफ्तार किया गया। उसे फोन पर पाक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। {6 फरवरी को तरनतारन से अमृतपाल सिंह को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। {9 फरवरी में अमृतसर पुलिस ने सेना के जवान संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। वह नासिक आर्मी कैंप में तैनात था और छुट्टी के दौरान पटियाला में पकड़ा गया। अमृतपाल से उसका पता चला था। {नवंबर 2024 में गुजरात के ओखा बंदरगाह पर कार्यरत दीपेश गोहिल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के सहमे परिजनों ने कुछ भी कहने से मना किया ग्रामीण बोले- तस्करों का लाइफस्टाइल देख जाल में फंसे विशाल शर्मा. अजनाला/अमृतसर | अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कंटीली तारों से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आरोपियों का गांव बल्लड़वाल। दैनिक भास्कर की टीम ने जब यहां पहुंचकर फलक शेर मसीह और सूरज मसीह के परिजनों से बात करने की कोशिश की। लेकिन वे बेटों की गिरफ्तारी से सहमे दिखाई दिए। परिवार काफी गरीबी में रह रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों को भांप कर उन्होंने फलक को समझाने की कोशिश की। लेकिन उसके सिर पर अपनी गली में रहने वाले तस्कर सुनील और हरप्रीत सिंह की लाइफस्टाइल का भूत सवार था। वे उनके रहन सहन व पहनावे से प्रभावित थे। फलक शेर 10वीं पास है और बढ़ई है। वह अजनाला में फर्नीचर की दुकानों में काम करता है। वहीं सूरज मसीह 12वीं पास है और मजदूरी करता है। सुनील मसीह कुछ समय पहले ही तस्करी के मामले में ढाई साल की सजा काट कर जेल से छूटा है। पुलिस के मुताबिक आईएसआई सूरज और फलक शेर को जानकारी के हिसाब से 5 से लेकर 10 हजार रुपए देती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *