राजनांदगांव| कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव की अध्यक्षता में 8 मई को शाम 5.30 बजे स्टेडियम कांफ्रेंस हॉल में स्टेडियम समिति के सफल संचालन के लिए स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक रखी गई है। एजेण्डावार विभिन्न विषयों के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी सबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।


