भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी पूर्व सैनिकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी जताई। चारामा में शाम 7 बजे भारत माता चौक पर स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। उन्होंने दीप जलाकर भारत माता की आरती उतारी और जयकारे लगाए। आम नागरिकों और नेताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। पहलगाम हमले में अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए यह कार्रवाई राहत लेकर आई है। पूरा देश सेना के इस पराक्रम पर गौरवान्वित है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि भारत की आत्मा पर जब हमला कर बहनों का सिंदूर उजड़ा था और धर्म पूछ पूछ कर हत्या की गई थी अब आतंकियों को भारत ने धर्म बता दिया है। जिसका बदला आतंकवादी के ठिकानों को निशान भूत किया गया है। भारत के दुश्मनों के लिए दुनिया भर के आतंकवादी और भारत के दुश्मनों के लिए स्पष्ट संदेश दिया गया। आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मारा था 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन टीआरएफ ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पर्यटकों को बंधक बनाया। उनका धर्म पूछने के बाद गोली मार दी थी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर 6-7 मई की मध्यरात्रि को हमला किया।


