जिन किसानों ने सरकार काे अपनी जमीन दी। अब सरकार उन किसानों काे जहर देने का काम कर रही है। यूनियन कार्बाइड का कचरा इतना घातक है कि आज तक भोपाल में लोग इसका शिकार हो रहे हैं। यह बात पीथमपुर की रामकी कंपनी में भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे काे जलाने के विरोध में रविवार काे आयोजित धरना-प्रदर्शन काे संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि लगभग 10 टन कचरा उस समय जलाया गया था। लगभग 8 किमी तक इसके दुष्परिणाम दिखे।


