महामना पं. मदन मोहन मालवीय एवं वक्फ बोर्ड के भूतपूर्व डायरेक्टर अ. रज्जाक अब्बासी स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया जाएगा। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबीद अली मीर ने बताया संस्था द्वारा शीत ऋतु में दो महापुरुषों की स्मृति मे प्रत्येक सप्ताह नेकी का वाहन चलाया जा रहा है। नेकी का वाहन 23 दिसंबर सोमवार रात्रि 10 बजे एटलस चौराहे से चलाया जाएगा। जानकारी नासिर मंसूरी एवं धर्मेंद्र राठौर ने दी।


