भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, नए सदस्य ही प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे

वर्ष 2024-2030 के लिए रविवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। यह नए सदस्य ही मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। रविवार को राज्य के 5628 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम हुआ। पार्टी ने इस बार 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान में रविवार को केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर रहे। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत तेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू मंडल अंतर्गत डीएवी स्वर्णरेखा शक्ति केंद्र पर संगठन पर्व का शुभारंभ किया। कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र पर, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया, रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ओरमांझी स्थित कुचू शक्ति केंद्र पर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र पर व प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह मेदिनीनगर स्थित सदर मंडल के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र पर अभियान शुरू किया। राकेश प्रसाद ने दावा किया कि गांव-गांव में भी उत्साह दिखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *