कपूरथला में चावल व्यापारी के घर पर फायरिंग:सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात

पंजाब के कपूरथला जिले के मोहल्ला परमजीत गंज में बुधवार देर रात एक चावल व्यापारी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान जस कमल के रूप में की है। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश के कारण घटना जानकारी के अनुसार अमित अरोड़ा अपने दोस्त नीतीश बजाज के घर मिलने गए थे। इसी दौरान जस कमल ने घर के गेट पर तीन फायर किए। जस कमल, नरिंदर सिंह का पुत्र है और मोती बाग का रहने वाला है। डीएसपी सबडिवीजन दीप करण सिंह ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। आरोपी पर पहले भी एक लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *