दो बाइक की टक्कर में रिटायर्ड जवान की मौत, दो लोग घायल

कर्रा| जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटया गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डोड़मा-गोविन्दपुर रोड के सोटया गांव के समीप दो बाइक की भिड़ंत में जलंगा निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान बंधना होरो (55) की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तिलमी निवासी जलेश्वर गोप और बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिटायर्ड आर्मी जवान बंधना होरो बाइक से तोरपा से जलंगा गांव लौट रहे थे और दूसरी बाइक में तिलमी निवासी जलेश्वर गोप व बबलू सिंह जलंगा गांव की ओर से मामा की बेटी की शादी समारोह में भाग लेने तोरपा तोकेन की तरफ जा रहे थे। तभी सोटया गांव के पास दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई व जलेश्वर गोप का पैर टूट गया और बबलू सिंह को अंदरुनी चोट लगी है। घटना की खबर मिलने पर जरियागढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *