मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने 8 मई को रांची रेल मंडल में एक विशेष गहन टिकट जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत सुबह बजे हटिया स्टेशन से एक विशेष ट्रेन (जिसे तहलका नाम दिया गया) द्वारा संयुक्त जांच दल को रवाना किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गंगाघाट, मुरी व रांची सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर कुल 26 ट्रेनों में सघन टिकट जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट या अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे की विभिन्न धाराओं के तहत नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि वे आगामी यात्रा में टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेरई, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजनी कुमार राय, मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टिकट निरीक्षक सहित वाणिज्य विभाग के 30 कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक सहित 20 कर्मचारी व जीआरपी के 5 कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। 1087 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए, वसूला गया जुर्माना इस अभियान के तहत कुल 1087 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया और उनसे लगभग 6 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे रेल यात्रा के लिए विधिवत टिकट लेना सुनिश्चित करें, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित, सहज एवं निर्बाध बनी रहे। यात्री जिन्हें पकड़ा गया उन्हें शुद्ध पेयजल, ओआरएस और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। सघन टिकट जांच एवं जागरूकता अभियान के फलस्वरूप विंडो टिकट सेल में वृद्धि दर्ज की गई।


