ओवरएज 800 निगम मुलाजिम नियमित होंगे

लुधियाना| नगर निगम हाउस की पहली बैठक हंगामेदार रही। भाजपा, कांग्रेस, शिअद और निर्दलीय पार्षदों ने मेयर व निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर वॉकआउट किया। बोर्ड ने बहुमत का दावा कर प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। एमसी जनरल हाउस ने करीब 800 ओवरएज कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी और पारदर्शिता व दक्षता में सुधार के लिए ई-निगम लागू किया गया। सामान्य सदन ने लगभग 470 बेलदारों/माली आदि को नियमित करने तथा मृतक कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। शुक्रवार को नगर निगम हाउस की पहली बैठक गुरुनानक भवन में शुरू की गई। करीब 10 मिनट के बाद ही नेता विपक्ष शामसुंदर मल्होत्रा, भाजपा पार्षद रोहित सिक्का ने एजेंडा समय से जारी नहीं करने पर मेयर को घेरा और एफएंडसीसी के प्रस्तावों को सदन के समक्ष रखने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *