पाकिस्तान आंतकी देश है, यह साबित हुआ है : शर्मा

अमृतसर| उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सेक्रेटरी और नेशनल फेडरेशन आफ इंडिया मेनस के सदस्य पंडित टीपी शर्मा ने इंडियन आर्मी की तरफ से की जा रही कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत सरकार ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। पाकिस्तान आतंकी देश है, यह साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया को भी पता चल चुका है कि पाकिस्तान टेरर फैक्टरी है। उन्होंने कहा कि पाक को जवाब देने के लिए महिला अधिकारियों ने भी अपनी बहादुरी दिखाई है, उससे देश की हर महिला का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। उअब इस समय जो हालात बने हुए है, उससे आने वाले समय में स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि वह घबराएं नहीं और प्रशासन का साथ देते हुए ब्लैक आउट को पूरा सहयोग करते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *