भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की हिदायत पर एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह एवं रजिंदर सिंह रुबी ने पाकिस्तान के हमले में घायल पुंछ से जम्मू लौट रहे सिख नौजवानों का हाल चाल जाना। स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन गुरमीत सिंह और राजवंश सिंह से उक्त अधिकारियों ने मुलाकात की तथा उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। एसजीपीसी द्वारा उक्त घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने सीमांत एरिया से घर छोड़कर आए लोगों के लिए गुरुद्वारा साहिबान में रिहायश एवं लंगर के द्वार खोल दिए हैं, जहां 24 घंटे लंगर व रिहायश का प्रबंध किया गया है।


