जावरा में 8 लेन पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा:पुलिस की सजगता से बड़ा हादसा होने से बचा, रूट डाइवर्सन करना पड़ा

रतलाम के जावरा में शनिवार रात पेट्रोल से भरा टैंकर उज्जैन-जावरा रोड भूतेड़ा के पास 8 लेन पर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई, तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर रूट को डायवर्ट किया। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा को शनिवार देर रात पेट्रोल टैंकर पलटने की सूचना मिली। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से ड्राइवर को बाहर निकाला। यातायात सुचारु करने एवं अन्य दुर्घटना ना हो इसके लिए रोड का डाइवर्सन किया। इसके बाद दो क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त पेट्रोल टैंकर को सीधा करवाया। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड व आसपास के गांव से पानी के टैंकर बुलवाकर पूरे रोड तथा टैंकर को पानी से धुलवाया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मालिक को सूचना देकर बुलाया। टैंकर को नो मेन झोन एरिया में क्रेन की मदद से खड़ा किया। टैंकर मालिक के आने के बाद टैंकर को दूसरे टैंकर में खाली करवाया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *