बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे जत्थेदार:सरबत के भले की अरदास, भारत-पाक के बीच शांति और बातचीत की अपील

पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो स्थित सिख समुदाय के चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब पर श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर सरबत के भले की अरदास की गई। तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने अरदास की। इस दौरान तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह उपस्थित रहे। शांति और समृद्धि की कामना वहीं जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह ने अरदास के बाद अपने विचार साझा किए। उन्होंने पश्चिमी और पूर्वी पंजाब में शांति और समृद्धि की कामना की। जत्थेदार ने दोनों देशों में अमन-चैन की प्रार्थना की। उन्होंने सरकारों से युद्ध का रोड छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाने का आग्रह किया। दोनों देशों में तनाव उचित नहीं जत्थेदार ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मसले का समाधान बातचीत से ही संभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तनाव बढ़ता है, तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने तनावपूर्ण माहौल को समझने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *