लंबित कार्य जल्द निपटाएं

भास्कर न्यूज |केरेडारी डीसी हजारीबाग नैंसी सहाय ने अपर समाहर्ता हजारीबाग संतोष सिंह के साथ शनिवार को केरेडारी अंचल सह प्रखंड कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की और लंबित कार्यों को जनहित में बिना बिलंब निष्पादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोकड़ पंजी, उपस्थिति पंजी, लॉग बुक, दाखिल खारिज के लंबित मामले, कोल कंपनी से संबंधित ,राजस्व संबंधित मामले वहीं प्रखंड कार्यालय से संबंधित मनरेगा, जे एस एल पी के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान रोकड़ पंजी विधिवत संधारित नहीं पाए जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की और तुरंत रोकड़ पंजी, उपस्थिति पंजी को अद्यतन करने के निर्देश दिए। प्रखंड मुख्यालय में आगंतुक के लिए पेयजल उपलब्ध नहीं रहने पर भी नाराज दिखी और तुरंत पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीसी दिन में 12:30 बजे पहुँची पूरे दो घण्टे निरीक्षण के बाद शाम तीन बजे जिला लौटी। निरीक्षण के दौरान सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल व बीडीओ विवेक कुमार अपने कार्यालय में मौजूद थे।हालांकि इस दौरान जन समस्याओं को लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि व गणमान्य डीसी से भेंट नही कर पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *