नगर भवन में जादूगर दीप कुमार का शो शुरू

भास्कर न्यूज | हजारीबाग नगर भवन हजारीबाग में जादू के शोकी शुरुआत की गई। दीप कुमार जादूगर शो का भव्य शुभारंभ की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर सीओ कुमार मयंक भूषण और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय ने किया। दीप जादूगर अपने अनोखे और रहस्यमयी जादू के लिए देशभर में मशहूर हैं। इन्होंने शो की शुरुआत में ही दर्शकों को अपने आकर्षक ट्रिक्स और चमत्कारी प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के दर्शकों ने जादूगर की कलाकारी का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर सदर सीओ कुमार मयंक भूषण ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में मनोरंजन के साथ-साथ पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह शो न सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि युवाओं के लिए एक रचनात्मक दिशा भी प्रदान करता है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिल सके। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। शो के आयोजकों ने बताया कि दीप कुमार जादूगर हजारीबाग के टाउन हॉल में अपने जादुई कारनामों का प्रदर्शन करेंगे। रोजाना 2 शो शाम 4 बजे एवं शाम 7 बजे से, रविवार को 3 शो चलेंगे, 1 बजे, 4 बजे एवं शाम 7 बजे से निर्धारित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *