भास्कर न्यूज|लोहरदगा मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पहलगाम में हुए नृशंस घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर ऑपरेशन सिंदूर को सफल अंजाम तक पहुंचाने वाले जाँबाज़ सैनिकों को भारत का गर्व बताते हुए उन्हें बधाई दी है। अपने भारत के वीर सैनिकों के सुरक्षित रहते हुए हौसला बढ़ाने एवं ऑपरेशन सिंदूर को सफल करते हुए आतंकवादियों और उनके समर्थन करने वाले देशों को नेस्तनाबूद करने को लेकर लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ के आवास पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक रूप से शाम 3:00 से संध्या 6:00 तक की गई। हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। पाठ के उपरांत महाआरती करते हुए प्रसाद वितरण की गई। महिलाओं ने ईश्वर से कामना की हमारे भारतीय सैनिकों के रक्षा करते हुए उन्हें शक्ति प्रदान करें एवं वीरगति को प्राप्त किए गए लोगों के परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति दे और कहा की पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को भारतीय सेना ने तबाह और बर्बाद कर उनकी कमर तोड़ दी है। पहलगाम की घटना के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री ने इस सैन्य कार्रवाई कर विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाने के साथ साथ आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान के लिए जो कदम उठाए हैं इसके लिए हम सभी उनके लिए कृतज्ञ है। सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा में ममता बंका, अनीता पोद्दार, रेखा बंका, रश्मि अग्रवाल, संगीता मित्तल, आकांक्षा सर्राफ, रीना सर्राफ, अनीता पोद्दार, मोनिका पोद्दार, रेखा मोदी, आशा पोद्दार, सुनीता चौधरी, सुधा बर्मन, सोनिया पोद्दार, श्वेता मित्तल, सत्यम सर्राफ, अतुल कुमार आदि शामिल थे। पूजा अर्चना करते मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष।


