गुमला टेक क्वेस्ट शुरु, विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज का लिंक जारी

भास्कर न्यूज|गुमला जिला विज्ञान केंद्र गुमला में आज झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के समन्वय में बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ एक कार्यशाला की गई । तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार का शिक्षा में उपयोग संबंधी इस कार्यशाला के उपरांत उन्हें जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराते हुए रोबोटिक्स, थ्रीडी प्रिंटर और विज्ञान के विभिन्न प्रदर्श आदि की जानकारी भी दी गई। तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार का शिक्षा में उपयोग संबंधी विषय पर डिस्ट्रिक्ट डीएमएफटी फेलो अविनाश गौरव तथा शिक्षा कर भेंट गतिविधि के सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई । जिला विज्ञान केंद्र के कॉर्डिनेटर अंकिता विनायक एवं आकांक्षा कुमारी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को कुल 35 से अधिक प्रोटोटाइप मॉडल की जानकारी दी गई। बीपीओ दिलदार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए नवाचार को बढ़ावा देने में तकनीकी ज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तीन दिवसीय गतिविधि अंतर्गत पहले दिन तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार का शिक्षा में उपयोग विषय पर कार्यशाला और बच्चों के जिला विज्ञान केंद्र के परिभ्रमण के साथ जिले के सभी विद्यालयों के लिए “टेक क्वेस्ट 2025” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का लिंक शेयर किया गया । गतिविधि के दूसरे दिन कल सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस के महत्व की जानकारी दी जाएगी तथा सभी उच्च एवं प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के साथ इसके महत्व के संबंध में संवाद सत्र के आयोजन के साथ विद्यालय के आईसीटी लैब के कम्प्यूटर तथा शिक्षकों के मोबाइल की सहायता से बच्चे ऑनलाइन क्विज में भाग लेंगे । इसके अतिरिक्त जागरूकता हेतु सभी विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आदि भी आयोजित किए जाएंगे । उपायुक्त द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 भारत में नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की भावना का उत्सव है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 का विशेष महत्व है, क्योंकि यह 11 मई 1998 को किए गए पोखरण परमाणु परीक्षणों (ऑपरेशन शक्ति) की सफलता की वर्षगांठ है, जिसने भारत को एक परमाणु शक्ति राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। वर्ष 1999 से, यह दिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। 11 मई को सभी जिले वासियों को गौरव के साथ राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस मनाते की अपील करते हुए हुए जिला विज्ञान केंद्र में भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *