बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की भर्ती परीक्षाएं टलीं

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत-पाक के बीच जारी तनाव को लेकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक टाल दी गई हैं। पहले जारी शेड्यूल के अनुसार, फार्मेसी ऑफिसर और एसी सिस्टम ऑपरेटर की परीक्षा 10 मई को होनी थी। इलेक्ट्रिशियन, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियो मेट्रिक टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर (रेडियो डायग्नोसिस) की परीक्षा 12 मई को थी। एमआरआई टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, नैनी क्रेच, ईईजी टेक्नीशियन, एनिमल ऑपरेशन रूम टेक्नीशियन और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की परीक्षा 13 मई को होनी थी। जूनियर इंजीनियर की परीक्षा 14 मई को और लैब टेक्नीशियन व मल्टी-टास्किंग स्टाफ की परीक्षा 15 मई को होनी थी। इन सभी परीक्षाओं की नई तारीखें यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर जल्द जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *