जालंधर | थाना भोगपुर की पुलिस ने दो नशा तस्करों को 505 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी कुलवंत सिंह व इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि एएसआई उमेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पैदल आते हुए दो युवक दिखाई दिए। पूछताछ करने के बाद दोनों से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और करनवीर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।


