मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश में ताजा हालात को देखते हुए झारखंड में एक-एक जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जरूरी नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रखें। कार्ययोजना बनाकर राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम जल्द उठाए जाएं। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक्टिव करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक्टिव करें। आवश्यकता के अनुसार सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाएं। सिविल डिफेंस के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों से समन्वय बनाकर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को त्वरित राहत, बचाव कार्य, जनजागरूकता और सामुदायिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दी जाए। बैठक में दिए गए कई अहम निर्देश… सिविल डिफेंस रूल्स के अंतर्गत इमर्जेंसी प्रोविजंस का इस्तेमाल करें {मॉक ड्रिल की संख्या बढ़ा दी जाए। एसेंशियल सर्विस को मेंटेन करने के लिए तैयारी की जाए एसेंशियल कमोडिटीज पर खास ध्यान रखा जाए {अस्पताल को तैयार रखा जाए महत्वपूर्ण ठिकाने जैसे डैम, प्लांट, यूसीआईएल, बिजली घर, आईआेसी की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए जिला में फायर स्टेशन की तैयारी कर ली जाए {मोबाइल फेल होने पर पी.ए. सिस्टम तैयार कर ली जाए।


