बिल भुगतान के अभाव में नहीं रोके जाएंगे शव : डॉ. इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा स्थित अपने आवास में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब राज्य के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मृतक का शव किसी भी कारण, विशेष रूप से बिल भुगतान न होने की वजह से रोका नहीं जाएगा। अस्पतालों को मृतक का पार्थिव शरीर हर हाल में तुरंत परिजनों को सौंपा जाए। डॉ. अंसारी ने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूं, पहले एक डॉक्टर हूं। गरीब परिवारों को अपने ही परिजन के शव के लिए रोते-बिलखते देखना बेहद दर्दनाक होता है। इसलिए, मैंने यह फैसला लिया है। रांची| 16वें वित्त आयोग की 29 एवं 30 मई को रांची भ्रमण के दौरान आयोजित बैठक में कांग्रेस की ओर से पूर्व िवत्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और सूर्यकांत शुक्ला शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव सुबोध कुमार को यह जानकारी भेज दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *