बाबा खोंहर नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने परेश तिवारी

भास्कर न्यूज|गढ़वा गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित श्री बाबा खोंहरनाथ मठ धार्मिक न्यास की पूर्व गठित 11 सदस्यीय समिति को झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई बाबा खोंहर नाथ मंदिर श्राइन ट्रस्ट के सचिव मनोज कुमार तिवारी की शिकायत के आधार पर की गई है। जिसे बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी के जांच में उचित पाया गया। बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 अंगीकृत की धारा 29 (2) के तहत वर्तमान समिति को भंग कर दी गई और धारा 32 के अंतर्गत ट्रस्ट की सुचारू व्यवस्था व संपत्ति की सुरक्षा के लिए नई 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी। जिसमें अध्यक्ष परेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय व दिनेश राम, सचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, सदस्य जवाहीर चौधरी, अरूण दुबे, राजेश कुमार गुप्ता, संजय तिवारी, रामसरिख चंद्रा, गौतम कुमार चन्द्रवंशी को मनोनीत किया गया। जिसमें नवगठित समिति को निम्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। न्यास की चल-अचल संपत्तियों का अभिलेख, उपयोग व सुरक्षा सुनिश्चित करना। आय-व्यय का समुचित लेखा संधारण करना व बैंक खाता खोलकर राशि जमा रखना। मंदिर में राग-भोग, पूजा-पाठ की नियमित व्यवस्था, बजट व आय-व्यय का विवरण बोर्ड को समय पर भेजना, पर्षद शुल्क का समय पर भुगतान करना, मंदिर व उससे संबंधित भवनों का रखरखाव, आय वृद्धि के लिए योजनाएं बनाना व अनुमति प्राप्त कर लागू करना, धार्मिक परंपराओं एवं न्यास उद्देश्यों की पूर्ति, आय-व्यय का अंकेक्षण कर रिपोर्ट भेजना और भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन कर जनभागीदारी सुनिश्चित करना। यह समिति धार्मिक परंपराओं की रक्षा एवं न्यास की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *