भास्कर न्यूज | डोमचांच गोरियाडीह जंगल में गत 29 मार्च को पुलिस पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कोडरमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढाब थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने फरार चल रहे दो आरोपियों को डोमचांच और तिलैया से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ओम प्रकाश मेहता उर्फ ऋषि मेहता शिवसागर निवासी, रवि यादव कुबरी( राजधवार) जिला गिरिडीह निवासी के रूप में की गई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बोरा अवैध ब्लू स्टोन पत्थर बरामद किया है। हर बोरे का वजन 35 किलो है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और DTDC एक्सप्रेस कंपनी की दो पावती रसीदें भी जब्त की गई हैं। चारों अभियुक्तों को जेल भेजते हुए । भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाकर थाना कांड के विभिन्न फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इमामगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी अखिलेश भारती पिता योगी भारती एवं मनातु थाना क्षेत्र के मुरधोई गांव निवासी दशरथ सिंह व मिथलेश कुमार तुरी का नाम शामिल है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को रविवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 23/25 में अखिलेश भारती पिता योगी भारती पर मारपीट व आगजनी का मामला एवं कांड संख्या 91/19 में दशरथ सिंह व मिथलेश कुमार तुरी पर अवैध अफीम की तस्करी का मामला दर्ज है। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर प्रतापपुर पुलिस ने अभियान चलाकर उक्त चारो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आगे बताया कि थाना कांड को लेकर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्त पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए जल्द सरेंडर कर दे।इस अभियान में थाना प्रभारी कासिम अंसारी,पुअनि रंजीत कुमार,सअनि विनोद तिवारी समेत जिला बल के जवान शामिल थे


