थायराइड जांच के लिए सेवा प्रकल्प ट्रस्ट का 5वां शिविर,50 मरीजों को मिला लाभ

स्थानीय जवाहर नगर स्थित बोहड़ वाला शिवाला में सेवा प्रकल्प ट्रस्ट द्वारा 5वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को जागरूक करने के लिए थायराइड के टेस्ट मुफ्त किए गए। लगभग 50 मरीजों ने इसका लाभ लिया। ट्रस्ट के लाजपत राय खन्ना ने बताया कि अमृतसर में पहली बार दिल्ली की मान्यता प्राप्त थाइरोविजेन लैब्स के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत क्लिनिकल लैब शुरू की गई है। यह लैब सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के परिसर में शिवाला बाग भाइयां के सामने स्थित है। इसका समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। खन्ना ने बताया कि यह लैब अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा चलाई जा रही है। यह लैब बहुत कम रेटों पर रिपोर्ट व्हाट्सएप पर देती है। शिविर का उद्घाटन मंदिर के चेयरमैन देवेंद्र शर्मा और डॉ. राजीव देव ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में गुरदीप शर्मा, दानिश तलवार, मनोहर सहगल, संजीव शर्मा, राकेश हांडा, प्रताप जोशी, रवि दत्त, दीपक भाटिया, सतीश सलवान, दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा और लैब असिस्टेंट मनप्रीत मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *