जत्थेदार गड़गज्ज ने युद्धविराम के निर्णय का स्वागत किया

अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के निर्णय का स्वागत किया है। उनका पहले दिन से ही यह मानना था कि दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं होना चाहिए और इसी संदर्भ में बीते दिन तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री गुरु साहिब के समक्ष अरदास की थी। उन्होंने कहा कि युद्ध मानवता के लिए घातक है जिसमें बेगुनाहों की जानें जाती हैं, इसलिए दोनों पक्षों को हर मसला बातचीत के माध्यम से ही हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध होता तो इसके नतीजे बहुत गंभीर होते, क्योंकि दोनों देश अब परमाणु शक्तियां रखते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *