चौक पर सड़क में हुए गड्ढे से हो रही हैं दुर्घटनाएं

दंतेवाड़ा| नकुलनार पंचायत के महाराणा प्रताप चौक से कुआकोंडा ब्लाक मुख्यालय जाने वाली सड़क पर 2 साल से पाइप लाइन फूटी होने की वजह से सड़क पर गड्ढा हो गया है। ग्राम पंचायत के द्वारा न तो टूटी हुई पाइप लाइन को बनाया जा रहा है न ही पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क के गड्ढे को भरवाया जा रहा है। इस गड्ढे में गिरकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं लेकिन इसे भरवाने की जहमत कोई सरकारी नुमाइंदा नहीं उठा रहा है। जिस सड़क के बीचोंबीच यह गड्ढा बना हुआ है उस सड़क मार्ग से रोजाना ब्लाक और जिला मुख्यालय के अधिकारी गुजरते हैं लेकिन वे भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। -नकुलनारसे दिनेश नाग की रिपोर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *