रांची | कांके रोड में बाइक सवार अपराधी रविवार की दोपहर 12:40 बजे एक महिला से चेन छिनकर फरार हो गया। पीड़ित महिला जबतक शोर मचाती, बाइक सवार अपराधी काफी आगे निकल चुका था। महिला के शोर मचाते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़िता इसके बाद कांके रोड स्थित अपने घर चली गई औैर बेटे को पूरी जानकारी दी। पीड़िता के बेटे ने गोंदा थाना में पूरे मामले की जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज करायी है।


